फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc mains examination to be held from 17 may.

UPPSC की मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी , अब 17 मई को होगी

Tue, 06 Feb 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
uppsc mains examination to be held from 17 may.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच के दौरान मार्च में प्रस्तावित पीसीएस मुख्य परीक्षा दो माह के लिए टाल दी गई है अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। वहीं, फरवरी में प्रस्तावित अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा-2013 भी स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाएं टालने की मांग तो कर ही रहे थे इसी बीच सीबीआई जांच शुरू होने के बाद आयोग के अफसरों और कर्मचारियों की व्यस्तता बढ़ गई। इसी वजह से पहले ही माना जा रहा था कि ये परीक्षाएं टलेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 4 फरवरी के अंक में परीक्षा टलने के आसार भी जताए थे। सीबीआई जांच का असर आगे की भी कुछ परीक्षाओं पर पड़ने के संकेत मिले हैं। असर आगामी परीक्षाओं पर पड़ा है। कुछ अन्य परीक्षाओं के भी टलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष 24 सितंबर को आयोजित की गई थी और परिणाम इस वर्ष 19 जनवरी को जारी किया गया। आयोग ने अपने कैलेंडर में परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 17 मार्च निर्धारित की थी। तैयारी के लिए प्रतियोगियों को दो माह से भी कम समय मिल रहा था। इस पर प्रतियोगियों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

आयोग कर चुका था आयोजन की पूरी तैयारी

uppsc mains examination to be held from 17 may.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : SELF

हालांकि उस वक्त सचिव ने स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा तय समय पर ही होगी और परीक्षा के आयोजन की आयोग पूरी तैयारी कर चुका है लेकिन मंगलवार को परीक्षा समिति ने बैठक कर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि को दो माह के लिए टालते हुए 17 मई को परीक्षा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया।

इसके साथ ही 11 फरवरी को प्रस्तावित अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा-2013 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा में तकरीबन साढ़े तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार अपर निजी सचिव परीक्षा की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी।

इस पर यूपीपीएससी के सचिव जगदीश का कहना है, ‘परीक्षा टलने या स्थगित होने की वजह सीबीआई जांच नहीं है। यह सही है कि जांच शुरू होने के बाद आयोग कर्मियों की व्यस्तता बढ़ी है लेकिन पीसीएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों की मांग पर टाली गई है जबकि अपर निजी सचिव परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित की गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed