फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc and upsssc chairmen will be appointed soon

यूपीपीएससी व यूपीएसएसएससी के नए अध्यक्ष के चयन की कार्यवाही जल्द

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
uppsc and upsssc chairmen will be appointed soon
UPPSC

प्रदेश सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) और राज्य लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए जल्दी ही आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सीबी पालीवाल के इस्तीफे के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य अरुण सिन्हा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे हैं। इसी तरह राज्य लोक सेवा आयोग में सदस्यों के दो पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सरकार ने आयोग के रिक्त सात सदस्य पद में से छह की ही नियुक्ति की थी। इससे एक पद खाली रह गया था। नियुक्त सदस्यों में से एक प्रो. राजवंत राव ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह यहां सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का कार्यकाल भी इसी वर्ष जुलाई में पूरा हो रहा है। सरकार दोनों ही आयोगों के चेयरमैन व सदस्यों के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed