{"_id":"6b628bc0685e565b07ffa1a7839ea174","slug":"uppgme-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPGMEE: इस साल भी रहा बेटियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPGMEE: इस साल भी रहा बेटियों का जलवा
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीजीएमईई-2014 में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। मेडिकल और डेंटल दोनों में लड़कियों ने टॉप किया है।
विज्ञापन
मेडिकल में 158 अंकों के साथ कानपुर की रोली पुरवार ने पहली रैंक हासिल की। राजधानी के पारितोष सिंह ने 157 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।
जबकि डेंटल में 150 अंक हासिल कर शिलांग की रानी भट्ट ने बाजी मारी। परीक्षा में पहली बार शामिल प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से शलभ कुमार ने 151 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
22 मार्च को हुई परीक्षा में 4,068 स्टूडेंट्स ने एमडी-एमएस और 429 ने एमडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें मेडिकल की 390 और डेंटल की 15 सीटें दांव पर थीं।
विज्ञापन
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम-2014 (यूपीपीजीएमईई ) का रिजल्ट गुरुवार सुबह घोषित कर दिया गया। मेडिकल के टॉप टेन में पांच लड़कियां और डेंटल टॉप टेन में आठ लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
पीएमएचएस के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। मेडिकल में कानपुर की रोली पुरवार ने 158 अंकों के साथ पहला।
लखनऊ के परितोष सिंह ने 157 अंकों के साथ दूसरा, रोशनी खान ने 156 अंकों के साथ तीसरा, प्रतापगढ़ के उदय शंकर सिंह ने 156 अंकों के साथ चौथा, बिहार के प्रतीश कुमार सिंह ने 154 अंकों के साथ पांचवा।
आजमगढ़ की मंजू यादव ने 154 अंकों के साथ छठा, कानपुर की शेफाली पोरवाल ने 154 अंकों के साथ सातवां, रवि सुंदर सिंह ने 153 अंकों के साथ आठवां।
श्याम मधेसिया ने 153 अंकों के साथ नवां और रितु प्रिया सिंह ने 153 अंक पाकर 10वें स्थान पर कब्जा जमाया। डेंटल में शिलांग की रानी भट्ट 150 अंक पाकर टॉपर रहीं।
जबकि लखनऊ की सौम्या कक्कड़ ने 150 अंकों के साथ दूसरा, सक्षमा मिश्रा ने 150 अंकों के साथ तीसरा, लखनऊ की आस्था नारायण और मनीक्षा दीक्षित ने 149-149 पाकर चौथे और पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया।
दीप्ति दास ने 146 अंक पाकर छठे, बिमलेश सिंह ने 144 अंकों के साथ सातवें, अनुश्री चौरसिया ने 143 अंकों के साथ आठवें, सिमिथ यादव ने 143 अंकों के साथ नवें स्थान पर कब्जा जमाया।