फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPCS chief should be investigated.

भाजपा ने की यूपीपीएससी अध्यक्ष की जांच की मांग

Thu, 17 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
UPPCS chief should be investigated.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव को बर्खास्त करके उनके कार्यकाल में हुए सारे चयन और भर्तियों की सीबीआई जांच कराने और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भंग करने की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी कहा कि लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर हुई भर्तियों की भी सीबीआई जांच कराई जाए। वह बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने आयोग के द्वारा होने वाली भर्तियों में तो गड़बड़ियां की ही। उनकी खुद की भी नियुक्ति नियमों को दरकिनार करके की गई।

विज्ञापन

इन्हें किया गया था दरकिनार

UPPCS chief should be investigated.

सूची में अनिल यादव 83वें स्थान पर थे। सूची में कई वैज्ञानिक, प्रोफेसर, पूर्व आईएएस व आईपीएस शामिल थे। पर, इन सबकी अनदेखी कर सपा सरकार ने डॉ. यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया।

भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, अनिल यादव को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करते वक्त उन्हें चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी का प्रधानाचार्य दिखाया गया है जबकि उच्च न्यायालय ने 6 अगस्त 2005 को इनकी नियुक्ति अवैध घोषित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed