फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppcs announces 15000 new vaccancies

बड़ी खुशखबरी: 15000 सरकारी नौकरियां का मौका, देखें यहां

Sat, 02 Jan 2016 02:53 PM IST
अविनाशी श्रीवास्तव/अमर उजाला, इलाहाबाद
अविनाशी श्रीवास्तव/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
uppcs announces 15000 new vaccancies
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अबकी बरस 350 प्रकार के पदों पर भर्तियां करेगा। इसके अंतर्गत 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इनके लिए अधियाचन पूर्व के वर्षों में ही हो चुका है, जबकि कइयों का नोटिफिकेशन भी हो चुका है।
विज्ञापन


तकरीबन दो दर्जन से अधिक तरह की भर्तियों के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकाले जाने सहित भर्ती प्रक्रिया इसी वर्ष शुरू की जाएगी। इनमें पीसीएस, लोअर सबऑर्डिनेट समेत लिखित परीक्षा और सीधी भर्ती वाले पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि नए अधियाचन के बाद भर्तियों की संख्या बढ़ सकती है। आयोग ने इन भर्तियों का विवरण तैयार करने सहित कई बड़ी भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार सूची में कई भर्तियों के लिए दो से तीन वर्ष पहले ही शासन से पदों का विवरण दिया जा चुका है लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई। गन्ना शोध परिषद में वैज्ञानिक समेत विभिन्न पदों और अलग-अलग विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, अर्थ एवं संख्या निरीक्षक-सहायक विकास अधिकारी, राजकीय महाविद्यालयों और इंटर कालेजों में शिक्षक, खेल विभाग के विभिन्न पदों समेत कई प्रमुख भर्तियां शामिल हैं।

देखें परीक्षा तिथि और पद

uppcs announces 15000 new vaccancies

इनके अलावा पीसीएस, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रमुख भर्तियों के लिए भी नोटिफिकेशन होना है। आयोग के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन ने बताया कि कई भर्तियां दो-तीन वर्ष से लंबित हैं। इनके अलावा नई भर्तियां भी होनी हैं। आयोग की कोशिश है कि सभी भर्तियां समय से हो जाएं।

पीसीएस के 206 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा तिथ‌ि 20 मार्च। राज्य अभियंत्रण सेवा, परीक्षा तिथि 24 अप्रैल। आरओ-एआरओ, परीक्षा तिथि 24 जुलाई। गन्ना शोध परिषद 58 पदों पर भर्ती होगी। सहायक सांख्यिकी अधिकरी के 93 पदों पर भर्ती होगी।

प्रवक्ता इंटर कॉलेज के 493 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा तिथि 25 सितंबर। चिकित्सा विभाग में आठ हजार से ज्यादा भर्त‌ियां होंगी। 25 अवर अभियंता के पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed