{"_id":"5e0de3af8ebc3e87b75cadc6","slug":"uppcl-increased-power-prices-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बिजली की कीमत फिर बढ़ने से मची अफरातफरी, नियामक आयोग ने रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बिजली की कीमत फिर बढ़ने से मची अफरातफरी, नियामक आयोग ने रोक लगाई
Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजली के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर अफरातफरी मच गई। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रति यूनिट 66 पैसे बिजली के दाम बढ़ा दिए। हालांकि, मामला संज्ञान में आने पर नियामक आयोग ने कोर्ट में याचिका दाखिल की और बढ़े हुए दामों पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
दरअसल, यूपीपीसीएल ने नियामक आयोग की मंजूरी के बिना ही दाम बढ़ा दिए थे। जिस पर आयोग ने आपत्ति जताई। बढ़ी हुई दरों का असर सभी उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला था जिसमें घरेलू व कॉमर्शियल दोनों ही उपभोक्ता आएंगे।
विज्ञापन
इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफरातफरी मच गई। नियामक आयोग ने बढ़ी कीमतों पर रोक लगा दी है। हालांकि, यूपीपीसीएल अब भी दाम बढ़ाने पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि अभी कुछ ही महीने पहले बिजली के दाम बढ़ाए गए थे जिस पर प्रदर्शन हुए थे और राज्य की विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश की योगी सरकार की आलोचना की थी।