{"_id":"5dbfbced8ebc3e93de126f6c","slug":"uppcb-imposed-12-lakh-compensation-for-spreading-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने में कार्रवाई शुरू, लखनऊ में रेलवे समेत चार पर 12 लाख का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने में कार्रवाई शुरू, लखनऊ में रेलवे समेत चार पर 12 लाख का जुर्माना ठोका
Mon, 04 Nov 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
यूपीपीसीबी ने वायु प्रदूषण फैलाने में पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित 4 पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीआरएम पर 3.98 लाख का जुर्माना गोमतीनगर स्टेशन पर प्रदूषण न रोक पाने पर लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं गाजियाबाद में प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने में आठ लोगों को गिरफ्तार कराया है। साथ ही दो कंपनियों पर कोयले का इस्तेमाल करने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। लोनी में 16 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपी: पराली, पॉलिथीन और कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई
वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए मुख्य सचिव ने कूड़ा, पॉलिथीन व पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह रोकने का निर्देश दिया है। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को कहा कि पराली न जलाए जाने के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाए। उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए।
पराली को खेत की मिट्टी में मिलाकर कंपोस्टिंग के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। निर्माण स्थलों के आसपास धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने को कहा है।