फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPMSP board results 2020 updates CM Yogi tweets Prayers for good result of students

रिजल्ट से पहले मुख्यमंत्री योगी का ट्वीट- भगवान राम से की प्रर्थना, छात्रों को मिले मनोनुकूल परीक्षाफल 

Sat, 27 Jun 2020 11:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
UPMSP board results 2020 updates CM Yogi tweets Prayers for good result of students
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड के परिणाम जारी करने में देरी हुई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।  
विज्ञापन


परीक्षाफल घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के अच्छे परीक्षाफल की कामना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने भगवान राम को याद करते हुए लिखा कि मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। इसलिए प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन कार्य को बीच में ही रोक दिया गया था। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए 30,24,632 विद्यार्थियों नें अपना पंजीकरण कराया था।


यहां देखें रिजल्ट
10वीं और 12वीं के छात्र अपना परीक्षाफल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर साल की तरह इस साल भी परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर सबसे पहले अपलोड कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट  https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2020 पर चेक कर सकते हैं। वहीं 10वीं के परिणाम देखने के लिए  https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2020 वेबसाइट पर क्लीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed