फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upload BPharma internals by 15th

Lucknow News: बीफार्मा के इंटरनल 15 तक अपलोड करें

Sat, 07 Feb 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Upload BPharma internals by 15th
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीफार्मा प्रथम वर्ष के नियमित व कैरी ओवर परीक्षा के इंटरनल अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 15 फरवरी तक इसे पोर्टल पर अपलोड करके, इसकी हार्डकॉपी 20 फरवरी तक उनके कार्यालय में जमा कराएं। इसी क्रम में उन्होंने विषम सेमेस्टर की संपन्न प्रयोगात्मक व प्रोजेक्ट परीक्षाओं के ऑनलाइन अपलोड किए गए नंबरों की हार्डकॉपी 15 फरवरी तक उनके कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया है कि बीफार्मा व डीफार्मा की 10 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए फाइनल सेंटर लिस्ट जारी कर दी गई है। कॉलेज छात्रों को इसकी सूचना देते हुए निर्धारित केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed