फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPITC 2024: Famous foods of Uttar Pradesh will be served in International trade show.

यूपीआईटीसी 2024 : इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेहमानों को परोसे जाएंगे यूपी के नामचीन व्यंजन

Tue, 24 Sep 2024 05:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेहमानों को यूपी के नामचीन पकवान परोसे जाएंगे। इसके पीछे योगी सरकार का उद्देश्य है कि यहां के पकवानों के स्वाद की खुशबू विदेशों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
UPITC 2024: Famous foods of Uttar Pradesh will be served in International trade show.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार के नेतृत्व में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगंतुक, मेहमान और मेजबान उत्तर प्रदेश के व्यंजन का भी स्वाद चखेंगे। यहां एक या दो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों के नामचीन पकवान परोसे जाएंगे। इसके पीछे योगी सरकार का उद्देश्य है कि यहां के पकवानों के स्वाद की खुशबू विदेशों तक पहुंचे। 

विज्ञापन


आगरा के पंछी पेठा और मथुरा के पेड़ा का भी मिलेगा स्वाद 
यूपीआईटीसी में आगरा के पंछी पेठा और मथुरा के पेड़ा का भी स्वाद मिलेगा। खुर्जा की खुरचन की महक भी आगंतुकों को आकर्षित करेगी। यहां आने वाले मेहमान बनारस के पान का स्वाद भी चखेंगे। लोग कानपुर के चाट का स्वाद भी ले सकेंगे। 
विज्ञापन


बलिया का लिट्टी-चोखा तो लखनऊ-अवधी के व्यंजनों का भी ले सकेंगे जायका 
ट्रेड शो में आए मेहमान बलिया की लिट्टी-चोखा और लखनऊ के टुंडे के कबाब का भी जायका ले सकेंगे। अवध के व्यंजनों की खुशबू भी ट्रेड शो में महकेगी। बरेली का जायका भी लिया जा सकेगा। जौनपुर की देशी रसोई के पकवान भी ट्रेड शो में जायका बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed