फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upi issue raised by aap

Lucknow News: यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 06:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
upi issue raised by aap
यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ ने यूपीआई पर 0.4 फीसदी नए कर के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने नाराजगी दर्ज कराई। पार्टी ने इस टैक्स को गरीब व छोटे व्यापारियों पर महंगाई का बोझ बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इस कर को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मनोज मिश्रा समेत सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्री मिश्रा ने कहाकि सरकार 'डिजिटल इंडिया' का ढोंग रचकर अब विनम्रता के मुखौटे में यूपीआई पर डाका डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि छोटे कारोबारियों पर कर का चाबुक चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह 'फूट डालो और राज करो' की नीति है। आज 0.4 फीसदी कर छोटे व्यापारियों पर है, लेकिन चुनाव के बाद यह 2 से 4 फीसदी हो जाएगा। लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिज़वी ने कहाकि रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे छोटे दुकानदारों पर यूपीआई कर बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी इस फैसले के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट करेगी।
विज्ञापन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed