फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Update regarding monsoon in UP, know till when it can rain in your city

यूपी: सोनभद्र के करीब ठिठका मानसून, कल पूरे प्रदेश में हो सकती है बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी भी

Tue, 25 Jun 2024 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Jun 2024 07:42 AM IST
सार

Rain in UP: यूपी में मानसून करीब-करीब दस्तक दे चुका है। सोमवार को कई जिलों में प्री मानसून हुई बारिश ने राहत मिली है। कई जगहों पर आंधी चलने की भी खबरें हैं। 

विज्ञापन
Update regarding monsoon in UP, know till when it can rain in your city
प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसूनी बरसात का असर दिखने लगा है। हालांकि मानसून अभी भी पूरी तरह से प्रदेश में नहीं आया है। जिन हिस्सों में अभी तक मानसून पूर्व बरसात के छींटे नहीं पड़े थे, वो भी सोमवार को भीगे। लखनऊ में भी मौसम बदला और दोपहर बाद से बादल छाए, आंधी के आसार बने, पर तेज हवा चलती रही। इसके बाद बारिश की दस्तक कुछ तेज हुई। प्रदेश में एक दिन की बरसात का औसत 1.2 मिमी रहा। लखनऊ में 7.1 मिमी बरसात हुई। वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम बरसात हुई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मध्य राजस्थान से बांग्लादेश तक विस्तारित पूर्वी-पश्चिमी मानसूनी टर्फ के प्रभाव से नम पुरवा हवा चल रही है। इसके कारण एक पश्चिमी विक्षोभ स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में हल्की व मध्यम बारिश का दौर जारी है। मानसून ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर प्रभाव को भिगोया है। मानसून सोनभद्र के पास ठिठका है। 24 घंटे में कभी भी आगे बढ़ सकता है, यूपी में कभी भी इसका प्रवेश हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप 26 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 27 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफ़ल एवं तीव्रता में वृद्धि के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश
कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, ललित पुर, महोबा, मैनपुरी, संभल, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, खीरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी में भी अच्छी बरसात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल आंधी, वज्रपात की चेतावनी, जारी किया अलर्ट

Update regarding monsoon in UP, know till when it can rain in your city
आज हो सकती है भारी बारिश। - फोटो : Freepik

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में 33 डिग्री तक भी पहुंचा पारा
बारिश के कारण पारे पर भी असर दिखाई दिया। कहीं-कहीं तो पारा 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिन का तापमान। सुल्तानपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, झांसी और इटावा में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। शेष हिस्सों में 40 से नीचे बना रहा। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed