फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPCOCA bil presented in up vidhan sabha

सीएम योगी ने एक बार फिर विधानसभा में पेश किया UPCOCA बिल

Tue, 27 Mar 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Mar 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
UPCOCA bil presented in up vidhan sabha
विधानसभा में बोलते सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में यूपीकोका कानून एक बार फिर से पेश किया। इससे पहले 21 दिसंबर 2017 को यह बिल विधानसभा में पेश हुआ था। विधान परिषद में सरकार के पास बहुमत न होने के कारण यह बिल पास नहीं हो सका था। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर बने यूपीकोका (कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) विधेयक में आतंकवाद, हवाला, अवैध शराब कारोबार, बाहुबल से ठेके हथियाने, फिरौती के लिए अपहरण, अवैध खनन, वन उपज के गैरकानूनी ढंग से दोहन, वन्यजीवों की तस्करी सरीखे अनेक संगठित अपराधों में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इसमें कम से कम सात साल कैद व 15 लाख रुपये का जुर्माना से लेकर सजा-ए-मौत व 25 लाख रुपए जुर्माना की सजा होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस द्वारा किए गए टेरर फंडिंग के खुलासे का जिक्र करते हुए कहा कि अपराध की प्रवृति और दायरा बढ़ने के साथ-साथ संगठित अपराध नियंत्रण की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश की सीमाएं खुली हैं और इन सीमाओं को देखते हुए आवश्यकता है कि आम जनमानस को सुरक्षा की गारंटी दे सकें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह बिल दोबारा लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत एक वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम उठाये गए हैं और इसके परिणाम भी सामने आए हैं। पिछली सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सीएम ने कहा कि पहले त्योहार खुशहाली के बजाय भय का माहौल पैदा करते थे, लेकिन पिछले एक साल में सभी त्योहार और चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए हैं।

रामगोविंद चौधरी ने यूपीकोका को बताया काला कानून

UPCOCA bil presented in up vidhan sabha
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला

यूपीकोका कानून पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हो गई है, तो इस काले कानून को लाने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कानून में पहले से ऐसे प्रावधान हैं जिनका सख्ती से पालन किया जाए तो अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed