फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPATS presented terrorists in court.

यूपी: एटीएस ने गिरफ्तार आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Thu, 15 Jul 2021 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

एटीएस ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े तीन और लोगों को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया था। इनके नाम शकील, मो. मुस्तकीम व मो. मुईद बताए गए हैं। एटीएस का दावा है कि ये तीनों 11 जुलाई को गिरफ्तार किए गए मिनहाज व मसीरूद्दीन द्वारा आतंकी वारदात के लिए रची जा रही साजिश में शामिल थे।

विज्ञापन
UPATS presented terrorists in court.
कोर्ट लाए गए आतंकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 एटीएस के विशेष न्यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता ने आतंकी मिनहाज व मुशीरूद्दीन की मदद करने के आरोपी मुस्तकीम, शकील और मुईद को 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। वहीं, कोर्ट इन तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। सुनवाई के समय तीन आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले एटीएस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


एटीएस के विवेचक की ओर से संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल कुमार ओझा ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी देकर कोर्ट को तर्क दिया कि ये तीनों यूपी में आतंकी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने के आरोपी मिनहाज व मुशीरूद्दीन के मददगार हैं। लिहाजा पूछताछ के लिए इन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया जाए। उन्होंने कोर्ट बताया कि आतंकी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद मॉड्यूल के इन तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। जांच में आतंकी मिनहाज को पिस्टल मुहैया कराने और उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश में तीनों की सक्रिय भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े तीन और लोगों को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया था। इनके नाम शकील, मो. मुस्तकीम व मो. मुईद बताए गए हैं। एटीएस का दावा है कि ये तीनों 11 जुलाई को गिरफ्तार किए गए मिनहाज व मसीरूद्दीन द्वारा आतंकी वारदात के लिए रची जा रही साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था। इन तीनों पर मिनहाज को असलहे मुहैया कराने और उसकी मदद करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि राजधानी के बांस मंडी, वजीरगंज के शकील ने असलहों का प्रबंध कराने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही आतंकी वारदात को अंजाम देने में लगे मिनहाज व मसीरूद्दीन की मदद भी कर रहा था।


मदेयगंज खदरा के मुस्तकीम पर आरोप है कि उसे पूरी साजिश की जानकारी थी और वह इस आतंकी नेटवर्क का हिस्सा भी था। न्यू हैदरगंज, कैंपबल रोड के मुईद पर भी मिनहाज को पिस्टल उपलब्ध कराने का आरोप है। मुईद ने मुस्तकीम के माध्यम से मिनहाज को पिस्टल उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed