{"_id":"5c6fa9c5bdec227368422d20","slug":"upats-arrested-two-terrorist-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी पकड़े, उत्तर प्रदेश में नेटवर्क फैलाने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी पकड़े, उत्तर प्रदेश में नेटवर्क फैलाने आए थे
Fri, 22 Feb 2019 01:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
डीजीप उत्तर प्रदेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश एटीएस ने दो आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार किए हैं। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का निवासी है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनो 30 से 32 साल के हैं।
इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर वेस्ट यूपी के जिलों में आतंकियों का बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था। देवबंद के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने की बात भी शाहनवाज ने की थी। एटीएस ने एक सटीक मुखबिरी की सूचना पर आतंकी शाहनवाज को देवबंद से पकड़ा। आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलवामा आतंकी हमले में शहनवाज और मलिक की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने देवबंद से 2 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस से देवबंद के छात्रों पर नजर रखी जा रही थी। कश्मीरी छात्रों पर जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के आरोप हैं।
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने देवबंद से 2 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस से देवबंद के छात्रों पर नजर रखी जा रही थी। कश्मीरी छात्रों पर जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के आरोप हैं।
डीजीपी ने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि इनकी टेरर फंडिंग के पीछे कौन हैं। आकिब अहमद मलिक देवबंद में बिना एडमीशन के पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान देवबन्द में फिर एटीएस ने छापेमारी की है। इसमें एक दुकानदार सहित 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गयर 10 छात्रों में से 2 कश्मीर सहित 5 उड़ीसा और अन्य अलग अलग जगहों से हैं।
डीजीपी ने यह भी बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। कुछ और अहम जानकारियां हमे मिलेंगी तो उसे मीडिया से साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। हम पूछताछ के बाद ही क्लियर कर पाएंगे।