{"_id":"5d2effe08ebc3e6d1525a1ea","slug":"upats-arrested-a-maoist-in-bareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस ने 50 हजार रुपये के इनामी माओवादी को दबोचा, कल कोर्ट में होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एटीएस ने 50 हजार रुपये के इनामी माओवादी को दबोचा, कल कोर्ट में होगा पेश
Wed, 17 Jul 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने बुधवार को बरेली रेलवे स्टेशन के बाहर से 50 हजार रुपये के इनामी माओवादी खीम सिंह बोरा को गिरफ्तार किया है। उसे कल न्यायालय में पेश कर कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
खीम सिंह बोरा के बारे में उसके साथी मनीष श्रीवास्तव से एटीएस को जानकारी मिली थी। बोरा अपने साथियों से मिलने धनबाद जा रहा था तभी एटीएस ने उसे बरेली रेलवे स्टेशन के बाहर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एटीएस को उसके पास से पांच जिंदा कारतूस सहित .315 बोर का तमंचा, पेनड्राइव और जंगल में सर्वाइव करने में सहायक किट बरामद हुई है।
बोरा 1983 से 2003 तक विभिन्न किसान एवं छात्र जनआंदोलनों में सक्रिय रहा है। वह सीपीआई (एम) उत्तर बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की स्पेशल एरिया कमेटी (3 USAC) का सदस्य रह चुका है। वह 3 USAC का सचिव भी है। जिसका मकसद सीपीआई (एम) की विचारधारा को विशेषकर किसान, छात्र, मजदूर व युवाओं के बीच प्रचारप्रसार करना एवं पार्टी के लिए माओवादियों की भर्ती करना है।
विज्ञापन