फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: You will not be able to reach Mahakumbh by Vande Bharat train, many trains canceled till Mauni Amavasya, r

यूपी: वंदेभारत ट्रेन से नहीं पहुंच सकेंगे महाकुंभ, मौनी अमावस्या तक कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 25 Jan 2025 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Jan 2025 06:41 AM IST
सार

Vande Bharat cancelled: गोरखपुर से चलकर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत चार फरवरी तक प्रयागराज नहीं जाएगी। इसके अलावा मौनी अमावस्या तक कई ट्रेनों कैंसिल की गई हैं। 

विज्ञापन
UP: You will not be able to reach Mahakumbh by Vande Bharat train, many trains canceled till Mauni Amavasya, r
वंदे भारत ट्रेन कैंसिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यदि आप लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से महाकुंभ स्नान करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको चार फरवरी तक इंतजार करना होगा।  गोरखपुर से प्रयागराज तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22549/50 वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जनवरी से चार फरवरी तक लखनऊ तक ही चलाई जाएगी। ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी। उधर, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 12275 प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस 28, 30, 31 जनवरी व दो, चार फरवरी को, 12276 नई दिल्ली प्रयागराज 27, 29, 31 जनवरी व एक और तीन फरवरी को सूबेदारगंज तक ही चलेगी।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

25 जनवरी को 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, 26 को 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस, 27 को 12815 पुरी आनंदविहार, 12505 कामाख्या आनंदविहार, 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली एक्सप्रेस, 28 को 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर, 12312 कालका हावड़ा, 15658 कामाख्या दिल्ली, 12801 पुरी-नई दिल्ली, 12428 आनंदविहार रीवा, 12428 आनंदविहार रीवा, 12397 गया नई दिल्ली, 29 को 12816 आनंदविहार पुरी, 12506 आनंदविहार कामाख्या, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार, 12397 गया नई दिल्ली, 12427 रीवा आनंदविहार, 12367 भागलपुर नई दिल्ली, 12488 आनंदविहार जोगबनी, 22466 आनंदविहार मधुपुर, 12368 नई दिल्ली भागलपुर, 30 जनवरी को 12398 नई दिल्ली गया, 12368 नई दिल्ली भागलपुर, 12487 जोगबनी आनंदविहार, 22465 मधुपुर आनंदविहार व 12367 भागलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल

वसंत पंचमी (दो फरवरी) को 12312 कालका हावड़ा, 15658 कामाख्या दिल्ली, 12801 पुरी नई दिल्ली, 12397 गया नई दिल्ली, 12367 भागलपुर नई दिल्ली, तीन फरवरी को 12397 गया नई दिल्ली, 12427 रीवा आनंदविहार, 12367 भागलपुर नई दिल्ली, 12506 आनंदविहार कामाख्या, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार, 12398 नई दिल्ली गया व 12368 नई दिल्ली भागलपुर एक्सप्रेस, चार फरवरी को 15657 दिल्ली कामाख्या, 12802 नई दिल्ली पुरी, 12398 नई दिल्ली गया एवं 12368 नई दिल्ली भागलपुर निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed