फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi will be elected today as the leader of BJP Legislature Party, Deputy Chief Ministers may also be announced, Amit Shah, Raghuvar Das and Dharmendra Pradhan will come today

यूपी : योगी कल चुने जाएंगे भाजपा विधायक दल के नेता, उप मुख्यमंत्रियों का भी हो सकता है एलान, अमित शाह, रघुवर दास और धर्मेंद्र प्रधान आएंगे

Wed, 23 Mar 2022 07:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Mar 2022 07:49 PM IST
सार

चुनाव पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ आएंगे। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय आएंगे। पार्टी मुख्यालय से विधायक दल की बैठक में शामिल होने लोक भवन जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Yogi will be elected today as the leader of BJP Legislature Party, Deputy Chief Ministers may also be announced, Amit Shah, Raghuvar Das and Dharmendra Pradhan will come today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल की बैठक में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। विधायक दल के नेता चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में लोकभवन में शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्रियों के नामों का एलान भी हो सकता है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से सभी 255 विधायकों को विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने का फरमान दिया है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ विधायक की ओर से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा जाएगा। पार्टी के सभी विधायक सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित करेंगे। उसके बाद योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल होंगे
भाजपा विधायक दल की बैठक में अपना दल (एस) के 12 और निषाद पार्टी के 6 विधायक भी शामिल होंगे। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी शामिल हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह और रघुवर दास कल आएंगे
चुनाव पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ आएंगे। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय आएंगे। पार्टी मुख्यालय से विधायक दल की बैठक में शामिल होने लोक भवन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed