फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi government's cabinet meeting tomorrow, several important decisions will be taken in view of the elec

यूपी: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, चुनाव को देखते हुए होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले!; आएंगे दो दर्जन प्रस्ताव

Thu, 08 Oct 2026 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Oct 2026 07:35 AM IST
सार

Yogi cabinet meeting: योगी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुक्रवार को होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Yogi government's cabinet meeting tomorrow, several important decisions will be taken in view of the elec
योगी कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें युवा, महिलाओं के अलावा खाद्य विभाग समेत कई विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। उद्योग और निवेश संबंधी कुछ प्रस्ताव भी लाए जा रहे हैं, ताकि निवेश को और गति दी जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग और प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सक्रिय हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक सप्ताह में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील व सक्षम अधिकारियों की तैनाती के बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग का फॉर्मेट वीएम-1 उपलब्ध कराने और बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। वे रास्ते, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप और छाया जैसी सुविधाओं की जांच करेंगे। क्रिटिकल बूथों की सूची तैयार करने और मोबाइल नेटवर्क विहीन केंद्रों पर नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। ईवीएम वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के 30 दिन के बैकअप पर जोर दिया गया। सीपेज व दीमक की समस्या तत्काल दूर कराने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: 29 पर्चे खारिज, 159 प्रत्याशी मैदान में

UP: Yogi government's cabinet meeting tomorrow, several important decisions will be taken in view of the elec
यूपी एमएलसी चुनाव।

विधान परिषद की खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों के लिए 188 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में 29 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। अब 159 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है और चुनाव 23 अक्तूबर को होगा। आगरा खंड स्नातक सीट से सात पर्चे खारिज हुए, जिससे वहां 13 प्रत्याशी बचे। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक से चार, लखनऊ खंड स्नातक से पांच और वाराणसी खंड स्नातक से तीन पर्चे रद्द हुए। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से दो, लखनऊ खंड शिक्षक से एक और वाराणसी खंड शिक्षक से चार पर्चे खारिज हुए। वहीं, आगरा खंड शिक्षक और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ। इन सीटों पर क्रमशः 15 और 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed