फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Government 2.0 Yogi Adityanath to Take Oath as Chief Minister of Uttar Pradesh for Second Time Today

यूपी में योगीराज 2.0 : आज शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Fri, 25 Mar 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Mar 2022 12:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ करीब 45 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

विज्ञापन
Yogi Government 2.0 Yogi Adityanath to Take Oath as Chief Minister of Uttar Pradesh for Second Time Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के विधानमंडल दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। इसके बाद योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने योगी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। योगी शुक्रवार शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में लोकभवन में एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक हुई। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। सूर्य प्रताप शाही, बेबीरानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राम नरेश अग्निहोत्री और सुशील शाक्य ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद योगी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की मौजूदगी में राजतिलक, करीब 45 मंत्री ले सकते हैं शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ करीब 45 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

37 साल बाद एक ही दल दोबारा सत्ता में
योगी के सत्ता संभालते ही यूपी में बीते 37 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी एक दल की सरकार दोबारा सत्ता संभांलेगी।

उप मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार
भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2017 में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बृहस्पतिवार को बैठक में उप मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

जब भावुक हुए योगी...
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ विधायकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा ने पांच वर्ष तक प्रदेश में सरकार के जरिये जनता की सेवा का अवसर दिया। प्रदेश में फिर प्रचंड बहुमत से जीत के बाद विधायक दल का नेता चुना है। यह कहते समय वे भावुक हो गए।

बिना रुके, बिना डिगे और बिना थके 25 करोड़ जनता की समर्पित भाव से सेवा करेंगे : सीएम योगी

Yogi Government 2.0 Yogi Adityanath to Take Oath as Chief Minister of Uttar Pradesh for Second Time Today
सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने वचन दिया है कि वह बिना रुके, बिना डिगे और बिना थके पांच वर्ष तक समर्पित भाव से प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। उनकी सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए आगामी पांच वर्ष में यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाएगी।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद लोकभवन में विधायकों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया। लेकिन जनता ने वंशवाद, जातिवाद की संकीर्ण राजनीति को छोड़कर सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देकर दुष्प्रचार को नकार दिया।

अब स्वयं से प्रतिस्पर्धा शुरू होगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के पहले कार्यकाल में कुशासन से सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिस्पर्धा थी। लेकिन अब सुशासन को और भी सुदृढ़ करने के लिए क्या करना चाहिए इसकी प्रतिस्पर्धा है। योगी ने कहा कि अब स्वयं से प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू होगा। उसके लिए सभी को तैयार रहना होगा।

सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा
योगी ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मदारी है, सत्ता प्राप्त करने एक प्रतिष्ठा का विषय नहीं हम सभी को परीक्षा के दौर से आगे बढ़ने के लिए भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है। यह परीक्षा के जनता जनार्दन की अदालत में खड़े होकर सफल होकर आए हैं

हम तो अनगढ़ थे...
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब उन्होंने सत्ता संभाली तब वह अनगढ़ थे। योगी ने कहा कि 2017 में जब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया तब उनके पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था ना ही शासन के किसी दायित्व का अनुभव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष एवं मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह के सहयोग और टीम वर्क से ही यह संभव हुआ है कि यूपी देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बना। पहले जहां यूपी में केंदर सरकार की योजनाओं को लागू नहीं किया जाता था वहीं अब करीब 50 योजनाओं में यूपी नंबर एक पर है। यूपी की विकास यात्रा का यह  अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन में ही आगे बढ़ सका है।

जनता की अपेक्षा पूर्ति के लिए सेवक के रूप में काम करें
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और आस्था का सम्मान करने के लिए बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षा की पूर्ति के लिए टीमवर्क से सेवक के रूप में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम जनता के कस्टोडियन के रूप में काम करेंगे। पार्टी ने जो व्यवस्था दी है उसी के अनुसार अपना योगदान देंगे।

योगी सरकार ने लोकतंत्र के तीन नासूरों परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया : अमित शाह

Yogi Government 2.0 Yogi Adityanath to Take Oath as Chief Minister of Uttar Pradesh for Second Time Today
योगी आदित्यनाथ को चुना गया विधायक दल का नेता - फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार के पांच वर्ष के शासन में परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण जैसे लोकतंत्र के तीन नासूरों को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव परिणाम ने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश की जनता अब परिवारवाद और जातिवाद को नहीं बल्कि पोलिटिक्स ऑफ परर्फोमेंस को मानती है।

भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की योजनाओं को आगे पहुंचाना ही कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही यह चुनाव परिणाम आया है। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास की मजबूत नींव डालने का काम पिछले पांच वर्ष में हुआ है, उस पर भव्य ईमारत बनाने का काम आगे पांच वर्ष में करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा काम करेगा जिससे यूपी के इतिहास में पांच वर्ष स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।

गृहमंत्री शाह की नसीहत, पार्टी सबसे ऊपर होती है
गृहमंत्री अमित शाह ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि याद रखें कि पार्टी सबसे ऊपर होती है। पार्टी की नीतियों को लेकर ही लोकप्रियता का सृजन करती है। सरकार के कार्यक्रम ही  नेतृत्व को लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल में यूपी के विकास की नींव डालने का जो काम किया है उस पर भव्य ईमारत खड़ी करनी है। उन्होंने कहा कि आगे के पांच वर्ष यूपी के खोए हुए गौरव को वापस दिलाने और यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाने वाले है। उन्होंने कहा कि इसी सभागार से बदलाव, विकास, सुरक्षा, समृद्धि की बुलंद ईमारत बनाने की यात्रा शुरू हो रही है। गरीब और युवाओं, बेटियों के आशाओं और सपनों की यात्रा को भी पूरा करने का काम सरकार को करना है। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना होगा कि यूपी को नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाएं।

राजनीति का अपराधीकरण रोकना सबसे बड़ी सफलता
शाह ने कहा कि यूपी में 2017 से पहले कई सालों तक मूल्यों और राजनीतिक विचारधारा का क्षरण होता रहा। उन्होंने कहा कि यूपी में सालों तक राजनीतिक अस्थिरता का माहौल था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता था। शासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण होता रहा। पिछली सरकारों में जातिवाद, भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर लागू नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की सबसे बड़ी सफलता है कि राजनीति का अपराधीकरण और शासन का राजनीतिकरण बंद किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कैबिनेट के फैसलों और संविधान के अनुसार सरकार चली है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी वर्र्गों को पहुंचाया है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यूपी में एतिहासिक बदलाव की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed