Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yoga week will be celebrated in a grand manner in the state, events will be held at four thousand places f

यूपी: प्रदेश में भव्य तरीके से मनाया जाएगा योग सप्ताह, 15 से 21 जून तक चार हजार से ज्यादा जगहों पर होंगे आयोजन

Sun, 01 Jun 2025 09:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Jun 2025 09:59 PM IST
सार

Yoga Week in UP: यूपी में 15 जून से लेकर 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम सभा स्तर तक के आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
UP: Yoga week will be celebrated in a grand manner in the state, events will be held at four thousand places f
सीएम योगी योग दिवस में शामिल होते रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं स्लोगन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि 5000 प्रशिक्षित योग ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास करवाएंगे। योग प्रशिक्षकों और आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर योग सप्ताह की व्यापक तैयारी की गई है। इन समितियों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 4,075 स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में 3 और अन्य जनपदों में 2-2 योग पार्क चिह्नित किया गए हैं, जिन्हें नगर विकास विभाग के समन्वय से विकसित किया जाएगा। इन योग पार्कों में पालिकाओं और पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास कर सकें। योग के सिद्धांतों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसमें प्राकृतिक स्थानों पर योगाभ्यास के साथ-साथ वृक्षारोपण और सफाई अभियानों को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

योगाभ्यास की फोटो करनी होगी अपलोड

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि योग सप्ताह के अंतिम दिन 21 जून को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 1 जून से आयुष चिकित्सकों एवं योग विशेषज्ञों द्वारा टीवी और दूरदर्शन पर जागरूकता कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण और प्रबंधन पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक योगाभ्यास की फोटो भारत सरकार के mygov पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदेश के हर अस्पताल में मनेगा योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अब आयुष अस्पतालों के साथ ही एलोपैथिक अस्पतालों में भी योगाभ्यास कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग दिवस पर आयोजन होगा। इसके लिए अभी से रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

राजभवन में योग दिवस के लिए विशेष योगाभ्यास सत्र शुरू

राजभवन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के क्रम में रविवार से विशेष योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम ''एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'' है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस सत्र आयोजन किया जा रहा है।

यह योगाभ्यास सत्र प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 20 जून तक राजभवन लॉन में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली की ओर अग्रसर करना है। रविवार को शुभारंभ सत्र में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इनमें विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजभवन के अधिकारी व कर्मचारी तथा योग प्रेमी शामिल थे। प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में सभी ने संयुक्त रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता, आयुष विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed