{"_id":"67b537576f00b475a5094e58","slug":"up-written-exam-for-gram-panchayat-officer-recruitment-on-27th-april-exam-will-be-of-two-hours-know-detail-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को, दो घंटे का होगा एग्जाम, जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को, दो घंटे का होगा एग्जाम, जानिए डिटेल
Wed, 19 Feb 2025 07:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:13 AM IST
सार
Gram Panchayat Officer Posts: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेशपत्र अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गई है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन भर्ती की लिखित परीक्षा 16 फरवरी को हुई और 17 फरवरी को इनकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। इसी क्रम में आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि भरकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन
अनुदेशक फैशन टेक्नोलाॅजी के साक्षात्कार छह-सात मार्च को
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक फैशन टेक्नोलाॅजी के 27 पदों के लिए 151 अभ्यर्थी शाॅर्टलिस्ट किए गए हैं। इनका साक्षात्कार छह-सात मार्च को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोग के लखनऊ स्थित कार्यालय में होगा। शाॅर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क जमा करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन