फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Workers are disappointed due to AAP giving walkover, they are maintaining distance from the party, workers

यूपी: आप के वॉकओवर देने से कार्यकर्ताओं में निराशा, बना रहे पार्टी से दूरी, दो बार स्थगित हो चुका है सम्मेलन

Sun, 06 Oct 2024 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

Aam Aadmi Party: आप आदमी पार्टी यूपी में कमजोर होती जा रही है। पार्टी से जुड़े लोगों में निराशा का माहौल है। पार्टी लगातार चुनावों से दूरी बनाए हुए है। 

 

विज्ञापन
UP: Workers are disappointed due to AAP giving walkover, they are maintaining distance from the party, workers
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा के बाद प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भी मैदान में नहीं उतरेगी। एक के बाद एक चुनाव से पार्टी का दूरी बनाना, कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी भी इसकी वजह से अब पार्टी से दूरी बनाने लगे हैं। वहीं लंबे समय से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं तय कर पा रही है। इसका भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


आप प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से लगभग निष्क्रिय सी है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के नेताओं ने इंडी गठबंधन को समर्थन किया। इसकी वजह से इनके नेताओं की सभाएं भी कम हुईं। वहीं पार्टी हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेश में तो जोर-शोर से चुनाव में उतरी व प्रचार-प्रसार भी कर रही है, किंतु उत्तर प्रदेश में दो बार तिथि तय होने के बाद प्रदेश स्तरीय सम्मेलन तक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


अब पार्टी की ओर से 13 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की गई है। इसी तरह पार्टी ने तिरंगा शाखा को सक्रिय करने की घोषणा की, लेकिन वह अभियान भी गति नहीं पकड़ सका। इसमें लोगों को पार्टी से जोड़ना था। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष न होने का भी असर पार्टी की गतिविधियों पर पड़ रहा है। न तो किसी भी घटना-दुर्घटना पर पार्टी के नेता पहुंच पाते हैं, न ही पार्टी का प्रतिनिधित्व हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी छोड़ने वालों को वापस जोड़ेंगे : संजय सिंह
हालत यह है कि पिछले दिनों लखनऊ के जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 13 अक्तूबर के सम्मेलन के बाद काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। हम पूरे जोर-शोर से प्रदेश में संगठन का पुनर्गठन करेंगे। इसके बाद आगे पार्टी प्रदेश में चुनाव में भी उतरेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। जो पार्टी छोड़कर गए हैं, हम उनको भी जोड़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed