फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Women will travel free in buses for three days from 6 am tomorrow, ticket of one attendant will also be wa

UP : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, सरकार की सौगात से एक सहायक का टिकट भी माफ

Fri, 08 Aug 2025 06:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Aug 2025 06:00 AM IST
सार

Bus travel in UP: रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की सभी तरह की बसों में महिलाओं का सफर तीन दिन तक फ्री रहेगा। खास बात यह है कि इसमें एक सहयात्री को भी टिकट नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP: Women will travel free in buses for three days from 6 am tomorrow, ticket of one attendant will also be wa
रक्षाबंधन पर फ्री में सफर करेंगी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ - कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

ट्रेनें फुल, बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed