फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Women police personnel will receive scooters and government mobile phones; learn the details

यूपी: प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों को स्कूटी देगी सरकार, सरकारी मोबाइल फोन भी मिलेंगे; जानिए डिटेल

Tue, 30 Dec 2025 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Dec 2025 09:18 PM IST
सार

Mobile phones for women police personnel: स्कूटी मिलने के फैसले पर एडीजी ने बताया कि किसी भी सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों का घटना स्थल पर जल्द पहुंचना बेहद जरूरी होता है। स्कूटी मिलने से ये आसान होगा।

विज्ञापन
UP: Women police personnel will receive scooters and government mobile phones; learn the details
महिला पुलिस कर्मियों को स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति केंद्रों को मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। इसलिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेश सरकार प्रत्येक केंद्र को चार-चार स्कूटी और एक-एक मोबाइल फोन उपलब्ध कराएगी। जिससे केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पुलिसिंग में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में 1600 मिशन शक्ति केंद्र हैं। ये केंद्र भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूल-कॉलेज, बाजार आदि संवेदनशील स्थानों के असपास बनाए गए हैं। केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की गई है। महिला संबंधी अपराध की शिकायत पर ये केंद्र तत्काल रेस्पांड करते हैं। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवें फेज में केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएंगी। हर केंद्र पर चार यानी सभी केंद्रों पर कुल 6400 स्कूटी दी जाएंगी। 1600 मोबाइल फोन भी प्रत्येक केंद्र को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बेहतर रेस्पांस के लिए कवायद
एडीजी ने बताया कि किसी भी सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों का घटना स्थल पर जल्द पहुंचना बेहद जरूरी होता है। स्कूटी मिलने से ये आसान होगा। चंद मिनट में वह मौके पर होंगी। इससे कार्रवाई करने में आसानी होगी। रेस्पांस टाइम कम होगा। एडीजी के मुताबिक वर्ष-2026 में मिशन शक्ति केंद्रों में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगे। जिससे महिला उत्पीड़न व अपराध संबंधी मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके। घटनाओं को रोका भी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी
केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए मोबाइल हैंडसेट पर दिए गए एप पर प्रत्येक सूचना व घटना का विवरण भरना होगा। इससे अफसर रियल टाइम मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे। इससे केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी अफसरों से समन्वय भी बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed