Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman Climbs to 5th Floor of High Court Complex with Child; Security Personnel Bring Her Down—Find Out Why

UP: हाईकोर्ट परिसर में महिला बच्चे समेत पांचवीं मंजिल पर चढ़ी, सुरक्षा कर्मियों ने नीचे उतारा; जानें वजह

Fri, 10 Apr 2026 09:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:52 PM IST
सार

लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में एक महिला अपने बच्चे के साथ छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने करीब एक घंटे की कोशिश के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
UP: Woman Climbs to 5th Floor of High Court Complex with Child; Security Personnel Bring Her Down—Find Out Why
महिला बच्चे को लेकर चढ़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ परिसर में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक महिला अपने बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे एडवोकेट चैंबर के सी ब्लॉक की छत पर अचानक एक महिला दिखाई दी। महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी और नीचे कूदने की बात कह रही थी। यह दृश्य देखकर नीचे मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में डर का माहौल बन गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई छत की ओर देखने लगा।
विज्ञापन




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थी, इसी कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात सीआरपीएफ और पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीचे जाल बिछाया गया, जिससे किसी भी स्थिति में महिला और बच्चे को बचाया जा सके। वहीं छत पर महिला पुलिस और अन्य जवानों की टीम भेजी गई, जिन्होंने उसे समझाने की कोशिश शुरू की।


करीब एक घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed