फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Winter will return again with fog, Meteorological Department has issued alert of dense fog, this district

यूपी: कोहरे संग फिर से लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट, ये जिला रेड और ऑरेंज जोन में

Fri, 24 Jan 2025 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jan 2025 07:19 AM IST
सार

Fog Alert in UP: यूपी में एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई जिलों में घना कोहरा देखा गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। 
 

विज्ञापन
UP: Winter will return again with fog, Meteorological Department has issued alert of dense fog, this district
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। बृहस्पतिवार सुबह देर तक पूर्वी यूपी, अवध और तराई के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और तापमान में गिरावट देखी गई। 8 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर आदि जगहों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, घने कोहरे की वजह से अयोध्या, वाराणसी और अमेठी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। जबकि लखनऊ, बाराबंकी, गाजीपुर, शाहजहांपुर और नजीबाबाद आदि में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों समेत 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि शनिवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी और कोहरा छंटेगा। राजधानी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर इलाकों में अगले 72 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से अब मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना

सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके।

दो दिन बना रहेगा घना कोहरा

 राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत बदले मौसम और घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के चलते धूप में गर्माहट कम रही और मौसम गुलाबी रहा। दिन का पारा 2.3 डिग्री लुढ़क गया। घने कोहरे से दृश्यता सिमटकर 50 मीटर तक रह गई। बीते तीन दिनों से तपिश भरी धूप का तेवर कम होते ही लोगों को शाम तक फिर से ठंड का एहसास हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 72 घंटों में दिन के पारे में में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। आगे कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन घना कोहरा रहेगा। शनिवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी और कोहरा छंटेगा।बृहस्पतिवार को दिन का पारा 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री रहा। रात का पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.1 डिग्री रहा।

कोहरे ने बिगाड़ी हवा की सेहत

UP: Winter will return again with fog, Meteorological Department has issued alert of dense fog, this district
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
लालबाग की हवा लाल यानी सेहत के लिए बेहद खराब श्रेणी में रही। हवाओं के दिनभर धीमा रहने व कोहरे के कारण ऐसा हुआ। अलीगंज और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में व बीबीएयू, कुकरैल और गोमतीनगर की हवा की गुणवत्ता पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed