फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Winter days are over, sunshine will be visible in the entire state, weather department has issued forecast

यूपी: सर्दी के दिन बीते, पूरे प्रदेश में खुलकर निकलेगी धूप, कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM IST
सार

Fog Alert in UP: यूपी में मौसम अब सुधरने वाला है। आने वाले दिनों में करीब-करीब पूरे प्रदेश में खुलकर धूप निकलने वाली है। पछुआ हवाओं से गलन बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP: Winter days are over, sunshine will be visible in the entire state, weather department has issued forecast
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला है। शनिवार को दिन में ज्यादातर हिस्सों में तेज रफ्तार से पछुआ हवा चली। मौसम विभाग का कहना है कि इससे कोहरा कम होगा और अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि सुबह-शाम कोहरे के साथ रात में ठंड व गलन बरकरार रहेगी। पश्चिमी हिस्से से विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में अब उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पछुआ की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। इसके कारण कोहरे के घनत्व में कमी आई है। वहीं, तराई समेत कई जिलों में रात में घने कोहरे व पछुआ की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन में तपिश भरी धूप खिलने से लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में कोहरे का असर कम होगा। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे की मौजूदगी के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी और मौसम लगभग स्थिर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed