Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delay in the appointment of 240 selected candidates at KGMU; protest held at the Registrar's office

Lucknow News: केजीएमयू के 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी, कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2026 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Delay in the appointment of 240 selected candidates at KGMU; protest held at the Registrar's office
केजीएमयू के 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी, कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन।
लखनऊ। केजीएमयू में गैर शैक्षणिक और तकनीकी पदों पर चयनित 240 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी से नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने और जॉइनिंग की तारीख घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 320 लोगों का चयन हुआ था, जिनमें से अब तक सिर्फ 80 को ही जॉइनिंग मिली है। पहले चरण के दस्तावेज सत्यापन को करीब एक साल और दूसरे चरण के सत्यापन को छह से सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन शेष 240 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि राज्यपाल ने 15 अक्तूबर को भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए थे। 22 अक्तूबर को हुई कार्यपरिषद की विशेष बैठक में भी नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया समय से पूरी करने का निर्णय लिया गया था। 26 अक्तूबर को जारी कार्यवृत्त में इसका उल्लेख भी है। इसके बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें कभी एक सप्ताह तो कभी पांच से छह महीने में नियुक्ति देने का आश्वासन दिया जा रहा है। कई लोग नौकरी मिलने की उम्मीद में अपनी पुरानी नौकरी तक छोड़ चुके हैं। ऐसे में नियुक्ति में देरी से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी इस संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसी महीने के आखिर तक उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।

केजीएमयू के 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी, कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन।

केजीएमयू के 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी, कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed