{"_id":"691b46ff9cdc2491b20195ee","slug":"up-winds-have-reversed-in-the-state-providing-relief-from-the-cold-wave-for-the-next-few-days-kanpur-remain-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पलट गया हवाओं का रुख, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से मिलेगी राहत; कानपुर रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पलट गया हवाओं का रुख, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से मिलेगी राहत; कानपुर रहा सबसे ठंडा
Mon, 17 Nov 2025 09:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:32 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से पलट गया है। हवाओं का रुख बदलने से शीतलहर की तेजी पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं पर सोमवार से लगाम लगी। इसकी जगह पर उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से राहत मिलेगी।
सोमवार को कानपुर, इटावा, अयोध्या, बाराबंकी, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बुलंदशहर आदि में रात में आंशिक शीतलहर जैसे हालात देखने को मिला। इन जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ की रफ्तार कम हो जाने और उत्तरी हवाओं के असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से राहत मिलेगी। साथ ही दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान वाले जिले
कानपुर- 8 डिग्री सेल्सियस
इटावा- 8.6 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या व मुजफ्फर नगर- 8.5 डिग्री सेल्सियस
बाराबंकी, मेरठ व बुलंदशहर- 9 डिग्री सेल्सियस