फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Winds brought relief, mercury dropped to 7 degrees, rain expected in many places today

यूपी : राहत लेकर आईं हवाएं,7 डिग्री तक गिरा पारा, आज कई स्थानों पर बारिश के आसार

Mon, 02 May 2022 02:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 May 2022 02:33 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी हवाओं की सक्रियता ने नमी बढ़ाई है। इससे पारा गिरा है। फिलहाल चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार है। हालांकि हीट वेव से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
UP: Winds brought relief, mercury dropped to 7 degrees, rain expected in many places today
गर्मी से बेहाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

जैसी की उम्मीद जताई गई थी, प्रदेश के अधिकतर शहरों में रविवार को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं और कुछ जिलों में आई हल्की आंधी का असर ऐसा रहा कि कई जिलों में अधिकतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश के साथ-साथ धूल भरी आंधी, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रयागराज में एक दिन पहले शनिवार को तापमान 46.1 डिग्री था। रविवार को 7.3 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। इसी तरह कानपुर आईएएफ का पारा जो एक दिन पहले अधिकतम 45.1 डिग्री तक पहुंचा था वह रविवार को 39.4 डिग्री तक ही गया। वहीं, कानपुर शहर के अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


लगातार दो दिन से झुलस रहे बांदा के लोगों को रविवार को राहत मिली। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री था जो रविवार को 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में भी दिन का पारा 41.4 से गिरकर 37.4 डिग्री रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे क्या
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी हवाओं की सक्रियता ने नमी बढ़ाई है। इससे पारा गिरा है। फिलहाल चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार है। हालांकि हीट वेव से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed