{"_id":"684db46fe03f9fd54f0d2d76","slug":"up-will-the-primary-schools-of-the-state-be-completely-closed-till-june-30-teachers-have-to-come-from-monday-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: क्या 30 जून तक पूरी तरह से बंद होंगे प्रदेश के प्राइमरी स्कूल? अभी सोमवार से टीचरों को आना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: क्या 30 जून तक पूरी तरह से बंद होंगे प्रदेश के प्राइमरी स्कूल? अभी सोमवार से टीचरों को आना है...
Sat, 14 Jun 2025 11:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:14 PM IST
सार
Primary schools in UP: यूपी के प्राइमरी स्कूल क्या 30 जून तक पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। अभी की व्यवस्था के अनुसार अभी शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को 16 जून तक स्कूल आना होगा।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है, जबकि शिक्षकों व कर्मचारियों को 16 जून से स्कूल आना होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के इस आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में काफी नाराजगी है। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को 30 जून तक पूरी तरह बंद रखने की मांग की है।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की कि परिषदीय विद्यालयों को पूर्व की भांति ही चलाया जाए। पूर्व में परिषदीय विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से चलाया जाता था। हाल के वर्षों में कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर 16 जून से स्कूल खोलने का प्रावधान कर दिया गया।
प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा जून सबसे गर्म माह होता है। वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस है। इसका विपरीत असर शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ऐसे में बिना किसी काम के शिक्षकों को स्कूल बुलाने का निर्णय अव्यवहारिक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बहुत से विद्यालय एकल शिक्षक वाले हैं। ऐसे में शिक्षकों की सुरक्षा भी एक प्रमुख बिंदु है। इसे देखते हुए विद्यालय शिक्षकों के लिए भी एक जुलाई से ही खोले जाएं।
विज्ञापन
तबादला पाए शिक्षकों की जल्द पूरी हो औपचारिकता
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों की मानव सम्पदा आईडी व एलपीसी जल्द से जल्द संबंधित जिलों में ट्रांसफर कराने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि तबादला पाए शिक्षकों को कार्य मुक्त हुए लगभग दो हफ्ते हो गए। उनकी मानव सम्पदा आईडी न स्थानांतरित होने से उनको छुट्टी लेने, वेतन लॉक होने में समस्या आएगी।