{"_id":"604799878ebc3ed8347ed9fd","slug":"up-will-not-provide-force-in-vidhan-sabha-elections-dgp-headquarters-expressed-inability-to-give-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों में यूपी नहीं उपलब्ध कराएगा फोर्स, डीजीपी मुख्यालय ने फोर्स देने में जताई असमर्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों में यूपी नहीं उपलब्ध कराएगा फोर्स, डीजीपी मुख्यालय ने फोर्स देने में जताई असमर्थता
Tue, 09 Mar 2021 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2021
- फोटो : iStock
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में यूपी अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध नहीं करा पाएगा। क्योंकि अगले महीने प्रदेश में पंचायत चुनाव होना है। इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। डीजीपी मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में 273 कंपनी पीएसी है। इनमें से 40 कंपनियां कानून व्यवस्था संभालने में लगी है।
इसके अतिरिक्त कई कंपनियां धार्मिक स्थलों अयोध्या, काशी व मथुरा और मुख्य पर्यटन स्थल आगरा में तैनात हैं। इसी तरह पीएसी की पांच कंपनियां हरिद्वार कुंभ आयोजन के लिए उत्तराखंड को दी गई हैं। वहीं, पांच कंपनियां विशेष सुरक्षा बल को दी गई हैं। इसके अलावा जिला, रेंज, जोन और डीजीपी मुख्यालय स्तर पर रिजर्व पीएसी भी रहती है। जबकि प्रदेश में त्योहारों को लेकर भी संवेदनशीलता बनी हुई है। ऐसे में यूपी से विधानसभा चुनावों के लिए फोर्स उपलब्ध करा पाना मुश्किल होगा।