फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will get relief from dangerous buses, Transport Corporation buses will run on 86 new routes of the state

यूपी: मिलेगी डग्गामार बसों से राहत, प्रदेश के 86 नए रूटों पर दौड़ेंगी परिवहन निगम की बसें, हुआ सर्वे

Sun, 11 Feb 2024 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Feb 2024 06:28 AM IST
सार

यूपी में अब उन रास्तों पर भी रोडवेज बसें उपलब्ध होंगी जो सिंगल हैं। वहां पर परिवहन निगम द्वारा मिनी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सर्वे कराया गया है। 
 

विज्ञापन
UP: Will get relief from dangerous buses, Transport Corporation buses will run on 86 new routes of the state
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राजधानी से सटे जिलों के 100 किमी. के दायरे में 86 नए रूटों पर अनुबंधित रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इनमें आसपास के जिलों के वे रूट शामिल हैं, जिनपर फिलहाल रोडवेज बसों की सुविधा नहीं है। पहले चरण में 155 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो महीने के अंदर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अनुमान के मुताबिक रोजाना करीब 25 हजार यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।

विज्ञापन


राजधानी से सटे जिलों के ग्रामीण इलाकों में जहां रोडवेज बसों की सुविधा नहीं है, उन्हें अनुबंधित ग्रामीण बस योजना से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन ग्रामीण इलाकों में नई सड़कें बनने से इन रूटों पर बसों की राह आसान हो गई है। रूट, दूरी और बसों की संख्या का ब्योरा परिवहन निगम मुख्यालय को भेज दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बस संचालन को लेकर मंजूरी मांगी गई थी।
विज्ञापन


सर्वे में इन रूटों पर चलती मिलीं डग्गामार बसें
परिवहन निगम के अफसरों के मुताबिक लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से नए मार्गों पर किए गए सर्वे में पाया गया कि इन रूटों पर डग्गामार बसें और वैन यात्रियों को ढो रही हैं। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है, यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। लिहाजा अनुबंधित रोडवेज बसों को चलाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के अनुसार तय होगी बसों की संख्या
सर्वे रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आबादी के हिसाब से रोडवेज बसों की संख्या तय की जाएगी। शुरुआत में किसी रूट पर एक तो किसी पर दो से तीन बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।


सिंगल रोड पर मिनी, डबललेन पर चलेंगी बड़ी बसें
अफसरों ने बताया कि जहां पर सिंगल रोड है, वहां मिनी बसों को चलाया जाएगा। वहीं डबललेन वाली सड़कों पर बड़ी बसों को चलाया जाएगा, जो 54 सीटर होंगी।

जल्द ही शुरू होंगी बसें
परिवहन निगम की ओर से 86 नए मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इन रूटों पर अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए पूर्व में कराए गए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही नई बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed