फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Which path will Azam Khan take after his release from jail? Rumors are swirling towards the BSP; these dis

यूपी: जेल से छूटने के बाद किस रास्ते जाएंगे आजम? बसपा की तरफ है ऐसी सुगबुगाहट; सपा में ये चर्चाएं

Mon, 22 Sep 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Sep 2025 10:57 PM IST
सार

Azam Khan: करीब दो साल के बाद आजम खां मंगलवार को जेल से रिहा हो रहे हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह किस रास्ते जाएंगे इस पर अटकलें लगनी शुरू हो गईं। 

विज्ञापन
UP: Which path will Azam Khan take after his release from jail? Rumors are swirling towards the BSP; these dis
आजम खां जेल से होंगे रिहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल से छूटने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां किस रास्ते पर जाएंगे? इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन न तो सपा किसी संशय में है और न ही आजम खां के समर्थक। लंबे समय जेल में रहने के बाद आजम खां मंगलवार को जेल से छूटेंगे। आजम खां सपा की मुलायम सिंह यादव और अखिलेश सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वे सपा के संस्थापक सदस्य हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में उन्हें गिना जाता था।

विज्ञापन


आजम खां चाहते थे कि बीते लोकसभा चुनाव में रामपुर से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ें, पर सपा ने मोहिब्बुल्लाह नदवी को वहां से टिकट दिया। तब खबरें चलीं कि सपा नेतृत्व के इस फैसले से आजम खां नाराज हैं। फिलहाल, कुछ लोग आजम खां के बसपा में जाने की चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में जवाब दिया। इसका मतलब साफ था कि अखिलेश इस बात को लेकर मुतमईन हैं कि आजम कहीं नहीं जाने वाले हैं। इस तरह की चर्चाएं सिर्फ राजनीतिक गपशप हैं।
विज्ञापन


आजम खां के नजदीकी माने जाने वाले रामपुर के वीरेंद्र गोयल कहते हैं कि आजम खां के बसपा में जाने का तो सवाल ही नहीं उठता। आजम खां सपा के संस्थापक सदस्य हैं और वे पार्टी छोड़ने का कोई फैसला नहीं लेंगे। वहीं, आजम खां के कुछ समर्थक संकेत दे रहे हैं कि सपा में उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिला तो वे अपना अलग दल भी बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा में सुगबुगाहट नहीं

फिलहाल आजम को लेकर बसपा में कोई सुगबुगाहट नहीं है। पार्टी नेता आजम की पत्नी की बसपा सुप्रीमो से दिल्ली में मुलाकात के दावों को भी नकार रहे हैं। उनका कहना है कि बसपा सुप्रीमो करीब दो माह से दिल्ली नहीं गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed