फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbance to become active in the state from January 22, alert issued for rain and fog in these

यूपी: 22 जनवरी से प्रदेश में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश और कोहरे को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Tue, 20 Jan 2026 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Jan 2026 08:16 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मंगलवार को अपेक्षाकृत तापमान बढ़ा हुआ था। कई जिलों में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Western disturbance to become active in the state from January 22, alert issued for rain and fog in these
यूपी में बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत मिली है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत होगी और वहां बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा के दिशा परिवर्तन और आसमान साफ होने से सोमवार रात प्रदेश के पश्चिमी व मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 घंटों तक यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वांचल में आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने के आसार हैं। कोहरे में आई कमी के कारण ठंड से राहत मिलती रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 22-23 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5 डिग्री की संभावित बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नहीं बढ़ेगी सर्दी

UP: Western disturbance to become active in the state from January 22, alert issued for rain and fog in these
अभी कुछ जिलों में पड़ता रहेगा कोहरा।

 प्रदेश में फ़िलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। यद्यपि 24-25 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2-4 डिग्री की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद सामान्य से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं।

प्रदेश में लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.1 दर्ज किया गया। बरेली में 7.5, नजीबाबाद में 7.8, बाराबंकी और कानपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.8 और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed