फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Westerly winds will blow in the state from Tuesday, temperature increased in many districts, Varanasi rema

UP Weather News: आज से प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं, कई जिलों में बढ़ा तापमान; वाराणसी रहा सबसे गर्म जिला

Tue, 04 Mar 2025 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 04 Mar 2025 07:28 AM IST
सार

Today Weather In UP: यूपी में सोमवार को रूखी हवाएं चलीं। इससे कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
UP: Westerly winds will blow in the state from Tuesday, temperature increased in many districts, Varanasi rema
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को दिन भर 35 से 40 किमी तेज रफ्तार से रूखी उत्तरी पछुआ हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पछुआ हवाओं में और तेजी देखने को मिलेगी। इनकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक जाने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार थमने के बाद धूप की तल्खी बढ़ेगी और गर्माहट बढ़ेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ों से आ रही इन उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से अगले दो दिन धूप की तल्खी में कमी आएगी और पारे में हल्की गिरावट की उम्मीद है। बृहस्पतिवार से हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी और पारा फिर से चढ़ना शुरू होगा। सोमवार को 31.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

पछुआ से बेहतर हुआ शहर का माहौल

राजधानी में पिछले दो दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ के जोर से हवा की सेहत तो सुधरी ही है, दिन व रात के पारे ने भी गोता लगाया है। साथ ही एक बार फिर से सुबह- शाम की हवा में गुलाबी ठंड घुली महसूस होने लगी है। वहीं लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधर कर 90 यानी हरे श्रेणी में पहुंच गया जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

हालांकि यह राहत फिलहाल दो दिनों के लिए ही है। पछुआ की रफ्तार थमते ही गर्मी एक बार फिर मुंह उठाएगी और तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को इन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक चले जाने के आसार हैं। रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में पहाड़ों से उत्तरी पछुआ हवाएं आ रही हैं। के जोर से अगले दो दिन धूप की तल्खी में कमी आएगी और पारे में हल्की गिरावट की उम्मीद है। बृहस्पतिवार से हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी और पारा फिर से चढ़ना शुरू होगा। सोमवार को 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ दिन का पारा 30 डिग्री और रात का पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.9 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन

पछुआ के जोर से सुधरी लखनऊ की हवा

तेज रफ्तार हवाओं के असर से सोमवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधर कर 90 यानी हरे श्रेणी में पहुंच गया। लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल और तालकटोरा की हवा हरे यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छे श्रेणी में रहा।अलीगंज व लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed