{"_id":"69dbac1d0610813c130e20b3","slug":"up-westerly-winds-slow-down-in-the-state-meteorological-department-says-a-period-of-intense-heat-will-begin-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पछुआ की रफ्तार हुई धीमी, मौसम विभाग ने कहा अब शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर; अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पछुआ की रफ्तार हुई धीमी, मौसम विभाग ने कहा अब शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर; अलर्ट जारी
Sun, 12 Apr 2026 07:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:58 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद अब मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार गर्मी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
यूपी में जारी हुआ तेज गर्मी का प्रकोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अब पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है और इसके साथ ही भीषण गर्मी की दस्तक साफ महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद एक सप्ताह के भीतर तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे बैसाख की तपिश भरी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान पहले से ही बढ़ती गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन
रविवार को प्रयागराज 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि वाराणसी 39.3 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बांदा में रात का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दस दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी सक्रिय मौसम तंत्र के अभाव में आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।
विज्ञापन