फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather worsened in the entire state, fog at some places and rain at some places, melting will increase

UP Weather Update: पूरे प्रदेश में बिगड़ा मौसम, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश का प्रकोप, पारा गिरने से बढ़ेगी गलन

Wed, 15 Jan 2025 12:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Jan 2025 12:38 PM IST
सार

UP Weater Alert : मकर संक्रांति के अगले दिन पूरा प्रदेश कोहरे और बारिश की चपेट में है। आज कई जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP: Weather worsened in the entire state, fog at some places and rain at some places, melting will increase
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 Fog Alert in UP:  मकर संक्रांति के अगले दिन पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बिगड़ गया है। कुछ जिलों में बुधवार की सुबह घना कोहरा देखा गया तो कहीं पर हल्की बारिश से सुबह शुरू हुई। नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड व आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात और 18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इधर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया आदि में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं बुधवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ पछुआ हवा अभी ठंड का अहसास कराती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वज्रपात की चेतावनी

बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं , जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

यहां घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

यहां भी कोहरा छाने की संभावना

UP: Weather worsened in the entire state, fog at some places and rain at some places, melting will increase
कोहरा
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

लखनऊ में कल होगी बारिश

UP: Weather worsened in the entire state, fog at some places and rain at some places, melting will increase
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के मौसम में फिर से बदलाव की आहट है। घने कोहरे और गलन के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही संग हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। मंगलवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन भरी हवाओं के साथ हुई। देर सुबह हुई गुनगुनी धूप ने मकर संक्रांति की रौनक बढ़ा दी। हालांकि शाम होते ही पछुआ हवाओं के जोर से गलन व ठंड फिर से हावी हुई। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार के बाद मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में बुधवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को गलन व कोहरे के बीच लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed