फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will take a U-turn in the state from February 27, it will rain for three consecutive days, Meteoro

यूपी: 27 फरवरी से प्रदेश में यू-टर्न लेगा मौसम, लगातार तीन दिन तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 25 Feb 2025 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

Weather Forecast: यूपी में तेज धूप के बीच बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। 27 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है। 

 

विज्ञापन
UP: Weather will take a U-turn in the state from February 27, it will rain for three consecutive days, Meteoro
यूपी के कई जिलों में बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आने वाले दो दिन यूपी का मौसम सामान्य रहने के बाद बदलने के संकेत है। मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम साफ बना हुआ है, बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहा। सुबह व शाम हल्की ठंडक के साथ दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। 28 फरवरी व एक मार्च को पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए जा रहे है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडक बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 27 फरवरी से हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

झांसी व बस्ती में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी 31.6 व बस्ती में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बहराइच 29.2, प्रयागराज 28.8, लखनऊ 28.3, हमीरपुर 29.6, वाराणसी 29.3, आगरा 28.5, गोरखपुर 28.3, कानपुर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बरेली में सबसे कम अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed