फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will change in the state from today, chances of rain in these districts, alert issued after Christ

यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, क्रिसमस के बाद का जारी हुआ अलर्ट

Mon, 23 Dec 2024 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Dec 2024 07:08 AM IST
सार

UP weather: यूपी में मौसम आज से करवट लेने जा रहा है। तेज धूप के बजाय बादल और बारिश देखने को मिलेंगे। क्रिसमस के बाद भारी सर्दी की चेतावनी है। 
 

विज्ञापन
UP: Weather will change in the state from today, chances of rain in these districts, alert issued after Christ
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सोमवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को दिन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, मैनपुरी आदि जिलों के साथ ही मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।  कहीं-कहीं यह बारिश ज्यादा भी हो सकती है। मंगलवार से प्रदेश में पुरवाई के असर से तात्कालिक तौर पर रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा। 28 दिसंबर के बाद सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। वहीं रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कानपुर में पारा 6.5 और मेरठ-मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

क्रिसमस के बाद बारिश के आसार, बढ़ेगी सर्दी

UP: Weather will change in the state from today, chances of rain in these districts, alert issued after Christ
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

 राजधानी में मौसम में बदलाव की आहट के बीच सोमवार रात से पारे में उछाल देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ व पुरवाई के असर से बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं। क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच लखनऊ में वर्षा की संभावना है। राजधानी में रविवार को मौसम लगभग स्थिर रहा। दोपहर में तेज धूप खिली, लेकिन रात में सर्दी रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में सोमवार से न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

लखनऊ की हवा का हाल

राजधानी के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से लालबाग की हवा लाल, अलीगंज की हवा नारंगी श्रेणी में यानी सेहत के लिए खराब देखने को मिली। गोमतीनगर, बीबीएयू, अलीगंज व तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed