{"_id":"64b4518535e0bcdd20083d73","slug":"up-weather-weather-may-worsen-again-today-alert-issued-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : आज फिर बिगड़ सकता है प्रदेश का मौसम, अलर्ट जारी, गंगा के जल स्तर ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : आज फिर बिगड़ सकता है प्रदेश का मौसम, अलर्ट जारी, गंगा के जल स्तर ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड
Mon, 17 Jul 2023 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:10 AM IST
सार
रविवार को भले ही थोड़ी राहत रही हो पर एक बार फिर से मानसून करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बरसात के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। रविवार को भले ही थोड़ी राहत रही हो पर एक बार फिर से मानसून करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम का अनुमान- यहां वज्रपात और बारिश का अनुमान
कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर
यहां भारी बारिश का अनुमान
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर
विज्ञापन
यमुना और अन्य नदियां भी हैं अभी उफान पर
लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जल स्तर ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। बदायूं के कचलाब्रिज पर वर्ष 2010 में अधिकतम 162.79 मीटर तक पानी का स्तर गया था। गत दिवस यहां जल स्तर 162.80 मीटर हो गया। इसके अलावा यमुना, सरयू, रामगंगा आदि नदियां भी उफान मार रही हैं। हालांकि अन्य जिलों को लेकर गंगा क्षेत्र को येलो जोन में ही रखा गया है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के आंकड़े बताते हैं गंगा का जलस्तर कुछ स्थानों पर ज्यादा बढ़ा है। बदायूं में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ा है। हालांकि इस समय स्थिति यहां स्थिर है पर पिछले 12 सालों के सर्वाधिक स्तर पर यहां गंगा बह रही है। जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। नरौरा बुलंदशहर में भी जल स्तर 178 मीटर के पार चला गया है। यहां भी गंगा बेहद उफान पर है।
मथुरा में यमुना खतरे के निशान को छूकर बह रही है। यही हाल बाराबंकी में सरयू का भी है। अनुमान है कि गंगा के गोमती, सरयू, रागंगा, राप्ती आदि के क्षेत्र में मध्यम स्तरीय बारिश होगी। इसके अलावा गंगा बेसिन के मिर्जापुर क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है।
हालांकि बाढ़ को लेकर इस समय प्रदेश के सभी जिलों को रेड जोन से बाहर किया गया है। बदायूं, मथुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसके अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, अयोध्या, शाहजहापुर, बाराबंकी, हापुड़ को येलो जोन में शामिल किया गया है। प्रदेश के लगभग 200 गांव इस समय भी बाढ़ की चपेट में हैं।