{"_id":"5f09f0eb2b63c6670b726861","slug":"up-weather-updates-eastern-part-to-get-lashed-with-heavy-rain-and-thunderstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी उतर प्रदेश में गरज और चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी उतर प्रदेश में गरज और चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Sat, 11 Jul 2020 10:33 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उतर प्रदेश में बिजली गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी बरकरार रखी है। मौसम विभाग ने पूर्वी उतर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली की गरज, चमक और आंधी के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के कुछेक पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन सबके बीच शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कुछेक स्थानों में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
साथ ही दिन के समय रुक-रुककर हुई धीमी और तेज बारिश ने प्रदेश को भिगो दिया। प्रयागराज में सुबह से शाम तक 27 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश और बदरी के चलते कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए गए।
विज्ञापन