फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update temperature will drop due to westerly winds increasing cold fog and mist are expected

UP Weather Update: पछुआ हवाओं से गिरेगा पारा... बढ़ेगी ठंड, कोहरा और धुंध के आसार; पढ़ें पूर्वानुमान

Sat, 22 Nov 2025 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 06:06 PM IST
सार

UP Weather News: पछुआ हवाओं से पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी। सुबह कोहरा और दिन में धुंध के आसार हैं। पांच दिन के भीतर दो से तीन डिग्री तक तापमान गिर सकता है। आगे पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान...

विज्ञापन
UP Weather Update temperature will drop due to westerly winds increasing cold fog and mist are expected
बदलने वाला है मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू होने से वातावरण में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट धीरे-धीरे ही होगी। इसके अलावा सुबह कोहरा रहेगा और दिन में भी कई जिलों में धुंध के आसार बने रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में फिलहाल कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, सतही स्तर पर पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन

लखनऊ में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह बरेली में दृश्यता सबसे कम 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं मुरादाबाद और प्रयागराज में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का भी तापमान गिरना शुरू होगा

उन्होंने बताया कि पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है लेकिन यह गिरावट यकायक न होकर धीरे-धीरे होगी। शनिवार को सुबह के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने कहा कि सुबह और रात में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और इसके बाद फिर दिन का भी तापमान गिरना शुरू होगा। हालांकि सामान्यत: दिन का मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed