फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: fog will be cleared by westerly winds it will rain again in these districts of UP

UP Weather : पछुआ हवाओं से छंटेगा कोहरा... लेकिन, यूपी के इन जिलों में फिर होगी बारिश; जानें अपने जिले का हाल

Mon, 20 Jan 2025 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

Weather In UP: पछुआ हवाओं से कोहरा तो छंटेगा लेकिन, यूपी के कई जिलों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...

विज्ञापन
UP Weather Update: fog will be cleared by westerly winds it will rain again in these districts of UP
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather Forecast:  उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को अच्छी धूप खिली। इससे दिन के तापमान में बढ़त के साथ गलन से राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा। 

विज्ञापन


कानपुर में तो दृश्यता शून्य तक सिमट गई। राजधानी लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक आ गई। दिन चढ़ने के साथ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज धूप खिली। वहीं पांच डिग्री तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन

कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से यूपी में चल रही पछुआ की रफ्तार और तेज होगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस पछुआ से कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 22 व 23 जनवरी को दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों बरेली क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं। जनवरी माह में ऐसा पहली बार है जब मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

हल्की बूंदाबांदी के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ के जोर से कोहरा छंटेगा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी। 22 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में एनसीआर से लेकर बरेली तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed