फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather took a turn in Awadh and Purvanchal, rain accompanied by storm, weather will remain similar today

यूपी: अवध और पूर्वांचल में मौसम ने ली करवट, आंधी के साथ हुई बारिश, आज और कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 06 Jun 2024 10:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Jun 2024 10:20 AM IST
सार

Rain in Lucknow: लखनऊ और उससे सटे जिलों में सुबह-सुबह हुई बारिश से पूरा मौसम बदल गया। हालांकि पश्चिम यूपी में आज भी लू चलने का अलर्ट है। 

विज्ञापन
UP: Weather took a turn in Awadh and Purvanchal, rain accompanied by storm, weather will remain similar today
लखनऊ में आंधी के साथ हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अवध और पूर्वांचल क्षेत्र का मौसम बृहस्पतिवार की सुबह से बदल गया। लोगों को तपिश और लू से राहत मिली। लखनऊ और उसके आसपास से सटे जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं से जन-जीवन प्रभावित हुआ। इससे बिजली की समस्याएं भी हुईं। 

विज्ञापन


 राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही आंधी चलनी शुरू हुई। आंधी के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में तो कहीं कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तो कहीं इससे भी तेज गति से आंधी चली। बुलंदशहर, सुल्तानपुर, गाजीपुर, गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई। 
विज्ञापन


लखनऊ में गोमतीनगर, हजरतगंज में केडी सिंह बाबू स्टेडियम सहित कई इलाकों में पेड़ गिरे, जिससे बिजली भी प्रभावित हुई। तार टूटने की वजह से शहर में कई बिजली फॉल्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायदेमंद होगी बारिश
कृषि वैज्ञानिक डा. सत्येन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक, ये बारिश दलहनी फसलों के लिए फायदेमंद ही होगी। धान की नर्सरी तैयार हो रही है, इसके लिए भी ये फायदेमंद होगी। वहीं आम की फसलों को भी इससे फायदा होगा। बारिश होने से आम के स्वाद में बदलाव आएगा। जामुन की फसल पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। सब्जियों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद होगी। 

आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत 

UP: Weather took a turn in Awadh and Purvanchal, rain accompanied by storm, weather will remain similar today
कई हिस्सोंं में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब आधे घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक हुई बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। बारिश थमने के बाद भी मौसम सुहाना बना रहा है। बृहस्पतिवार को भोर में 3:30 बजे के करीब अचानक आंधी चलने लगी। इस वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। करीब आधे घंटे तक आंधी चलती रही। इसी के साथ चार बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक एक घंटे बारिश हुई। कुछ जगह पर तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। पांच बजे के करीब बारिश थम गई। इसके बाद से मौसम का मिजाज सुहाना बना रहा। लोग जब सुबह सोकर उठे तो उन्हें उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

अंबेडकरनगर में हुई बारिश
आंधी के साथ तेज बारिश ने जिले का मौसम बदल दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खूब बारिश हुई। देर रात से लेकर यह दौर सुबह तक चला। इससे कई जगहों पर जल भराव का भी संकट उत्पन्न हो गया।

यहां भी हुई बारिश
अवध के अन्य जिलों रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव, बाराबंकी आदि जिलों में भी सुबह आंधी के साथ बारिश हुई।

इन इलाकों में है लू की चेतावनी
हालांकि पूरे प्रदेश में मौसम ये बदलाव नहीं हुआ है। कुछ इलाकों में आज भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed