{"_id":"650b01c3d1f1fb0dde0884d7","slug":"up-weather-there-will-be-heavy-rain-in-the-entire-state-in-the-coming-days-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में होगी तेज बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में होगी तेज बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट
Wed, 20 Sep 2023 10:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:53 PM IST
सार
यूपी में अभी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी पर निम्नदाब का क्षेत्र बनने और उसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का असर दिखने लगा है। प्रदेश में बुधवार को कानपुर, हमीरपुर में अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई। जबकि आगरा, मुजफ्फरनगर व आसपास भी बरसात हुई। यह क्रम आने वाले दिनों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 को भी बारिश के तो आसार जताए ही हैं, साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं 22 सितंबर को प्रदेश के दक्षिणी व तराई क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। लखनऊ में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर,जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन