फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: The weather takes a U-turn in the state...people shiver in the intense cold, mercury plummets, inc

UP Weather: प्रदेश में मौसम का यूटर्न...भयंकर ठंड से कांपे लोग, पारा गिरने से बढ़ी गलन; 34 जिलों में अलर्ट

Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और आठ जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP Weather: The weather takes a U-turn in the state...people shiver in the intense cold, mercury plummets, inc
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से यू टर्न लिया है। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने सर उठाया और शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

बाराबंकी और हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडा

शुक्रवार को 6 न्यूनतम तापमान के साथ बाराबंकी और हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं 13.3 डिग्री के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। घने कोहरे की वजह से कानपुर, आगरा, गोरखपुर, अमेठी आदि में सुबह दृश्यता शून्य हो गई। शनिवार के लिए तराई और पूर्वी -दक्षिणी यूपी के 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के आठ जिलों में शीत दिवस होने की आशंका जताई गई है। 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में शुक्रवार को विक्षोभ के कमजोर पड़ने और सर्द पछुआ के असर से अब रातों में पारा गिरना शुरू होगा। अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

विज्ञापन

यहां है शीत दिवस की संभावना

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed