फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: The heat will soften in April, there will be chances of thunderstorms, the weather will become a h

UP Weather : अप्रैल में नरमी बरतेगी गर्मी, आंधी और वर्षा के रहेंगे आसार; किसानों के लिए मौसम बनेगा सिरदर्द

Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

मौसम विभाग में उपलब्ध 12 वर्ष के आंकड़ों को देखें तो साल 2022 में इस माह अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में पारा 38.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि यह जलवायु की स्थितियों में बदलाव का नतीजा है कि इस बार अप्रैल में आंधी-बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather: The heat will soften in April, there will be chances of thunderstorms, the weather will become a h
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल शुरू होते ही लोगों ने अब गर्मी बढ़ने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अप्रैल में रिकॉर्ड गर्मी के आसार कम हैं। हवाएं, बारिश और आंधी राहत देती रहेगी। हालांकि, इसका फसलों पर बुरा असर पड़ेगा। इससे किसानों का सिरदर्द बढ़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग में उपलब्ध 12 वर्ष के आंकड़ों को देखें तो साल 2022 में इस माह अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में पारा 38.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि यह जलवायु की स्थितियों में बदलाव का नतीजा है कि इस बार अप्रैल में आंधी-बारिश के संकेत मिल रहे हैं। पारा जितना अधिक चढ़ेगा, नमी और बारिश की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।
विज्ञापन


एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार तक सक्रिय होगा। इसके बाद 11 और 12 अप्रैल के आसपास फिर इनकी सक्रियता से बादल डेरा डालेंगे, जिससे तापमान कम होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस गर्मी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। खास बात है कि यह उत्तर प्रदेश को छूते हुए गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर बारिश, आंधी और तेज हवा के रूप में दिख रहा है। गर्मी में ज्यादा कमी तो नहीं आएगी, लेकिन बारिश होती रहेगी और तेज हवा का असर पारे पर पड़ेगा। इस हफ्ते अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ते हुए 36 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को भी दिन का पारा 2.6 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था। न्यूनतम पारे में विशेष बदलाव नहीं है। रविवार को 18 डिग्री की तुलना में सोमवार को यह 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed