{"_id":"6944003d2e6a14b0b805f69a","slug":"up-weather-the-entire-state-is-gripped-by-fog-people-shiver-due-to-the-biting-cold-red-alert-issued-for-th-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पूरा प्रदेश कोहरे की गिरफ्त में...गलन से ठिठुरे लोग, इन जिलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पूरा प्रदेश कोहरे की गिरफ्त में...गलन से ठिठुरे लोग, इन जिलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
Thu, 18 Dec 2025 07:02 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश घने कोहरे और गलन भरी ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने 35 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में दृश्यता शून्य रही और 12 जिलों में शीतदिवस की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ रेड अलर्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और गलन भरी ठंड का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को लगभग समूचा प्रदेश घने कोहरे में लिपटा रहा। कहीं कहीं दिन में हल्की धूप खिली लेकिन मौसम पर सर्दी हावी रही। कोहरे की चादर की वजह से यातायात प्रभावित हुआ और कई जिलों में स्कूलों का समय बदलना पड़ा। कानपुर, आगरा, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं।
माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 12 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी जारी किया है। अत्यधिक शीत दिवस का मतलब है कि इन जिलों में दिन के पारे में सामान्य से 6.5 डिग्री या इससे अधिक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 12 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी जारी किया है। अत्यधिक शीत दिवस का मतलब है कि इन जिलों में दिन के पारे में सामान्य से 6.5 डिग्री या इससे अधिक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही
बृहस्पतिवार को आगरा, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज और कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बलिया में 10 मी. बहराइच में 20 मी और हरदोई में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। अगले तीन दिनों तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।
विज्ञापन